बच्चे की नैपी कैसे बांधे

बच्चे की नैपी कैसे बांधे 



नैपी बदलने के लिए बच्चे को पानी से धोकर बेबी क्रीम लगानी चाइये। इसके बाद नैपी बांधने के स्थान पर अचे से वेसिलीन लगाकर नैपी  बांधनी चाहिए। नैपी को बांधने के लिए एक विशेष प्रकार के पिन का प्रयोग करते है। यह पिन आसानी से नहीं खुलता। वैसलीन के प्रयोग से बच्चे की कोमल त्वचा मल -मूत्र के सम्पर्क में आने के बावजूद कोमल बनी रहती है।

नैपी बांधने से कभी -कभी  नैपी के स्थान पर त्वचा लाल हो जाती है तथा हल्के दाने निकल जाते है  या खुजली होती है।

इससे शिशु को बचाने के लिए हर बार नैपी बदलने पर त्वचा को क्रीम से साफ़ करके वैसेलिन का प्रयोग  चाहिए। नैपी गीली होने पर जल्दी बदलनी चाहिए। अगर उपर्युक्त तरीके से भी त्वचा  ठीक ना हो तो बच्चे को कुछ समय तक बिना नैपी के रहने देना चाहिए।

गंभीर दशा में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

टिप्पणियाँ