शिशु की मालिश कैसे करे

शिशु की मालिश कैसे करे


मालिश  की कोई खास तकनीक नहीं है। हर व्यक्ति का मालिश का अपना तरीका होता है। पर बच्चे की मालिश करते समय निचे दिए गए कुछ समान्य नियमो पर धयान देना जरुरी है।

1. जिस कमरे में मालिश करनी हो ,उसे पहले से हे पर्याप्त गर्म कर लें और मालिश के दौरान भी गरम हो। बच्चे को किसी मुलायम और आरामदायक सतह पर लिटाकर मालिश करे।

2. मालिश ऐसे हो जो बच्चे व माँ दोनों के लिए आरामदायक व आनदमय हो।

3. मालिश करते समय बच्चे के सरीर पर जयादा दबाव न डाले।

4. मालिश करते समय एक साफ मुलायम तोहलिया पास में रखे ,हो सकता है ,इसकी जरुरत पड़े।

5. मालिश करने का सबसे अच्छा समय बाथिंग(स्नान ) से पहले का होता है।

6. मालिश के दौरान बच्चे के सरीर पर रगड़ न लगे ,इसका खास ध्यान रखे ,उसके सरीर पर थोड़ा सा बेबी आयल या बेबी लोशन लगाकर मालिश करे।

7. मालिश करते समय आपके हाथ गीले या ठन्डे  न हो।

8. बेबी आयल बच्चे  के सरीर पर कभी न डाले।

9. सुरु में बच्चे के शरीर पर धीरे -धीरे हाथ फिराए। फिर दबाव बढ़ाये।

10. मालिश से बच्चे को अधिक आराम मिले ,इसका धयान रखे।

टिप्पणियाँ